हज़ारीबाग: NH-33 पर दर्दनाक मौत के बाद बवाल! मुआवजा और नौकरी की मांग पर सड़क जाम, थमा रांची-पटना हाईवे
हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव के पास NH-33 पर तेज रफ्तार टीपर ट्रक की चपेट में आने से विजय रवानी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उनकी मांग है कि दोषी चालक पर कार्रवाई हो, उचित मुआवजा मिले और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटा है।