अरेराज: अरेराज नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, किया गया घोषणा
अरेराज नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ।सशक्त स्थायी समिति के पूर्व के तीन सदस्य के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जहां सदस्यों के नामांकन के बाद विरोध में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नही हुआ। जहां पूर्व के ही तीन सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अरेराज नगर पंचायत