बीसलपुर: अकबरगंज सिमरा गांव में पत्नी से अनबन के बाद युवक ने बेल्ट के फंदे से लटककर की आत्महत्या
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरगंज सिमरा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लिंटर की सरिया में बेल्ट का फंदा डालकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक जब युवक घर से बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों और परिजनों ने देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।