लोहरदगा: लोहरदगा में होली पर सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल, पुलिस ने उपद्रव नियंत्रण का किया अभ्यास
लोहरदगा: होली के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार की है। इसी क्रम में लोहरदगा पुलिस लाइन में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और उपद्रवी स्थितियों से निपटने के प्रभावी तरीके सिखाए गए।