रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में बुधवार की शाम लगभग 6:30 बजे एसडीओ अमित कुमार एवं एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में लोहरदगा सदर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया।