खंडवा नगर: खंडवा: युवती को झूठे प्रेम जाल में फंसाया, 9 दिन बाद पत्नी-बच्चे के आने पर खुला राज
खंडवा में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने जिस प्रेमी के लिए अपना घर छोड़ दिया, वह शादीशुदा निकला। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती अपने प्रेमी के साथ उसी के घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसी दौरान मायके गई प्रेमी की पत्नी वापस लौट आई। जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे की है