बिधूना: बेला थाना क्षेत्र के बरौली गांव में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने पति के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया
बेला। थाना क्षेत्र के गांव बरौली में शनिवार को घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति के सिर पर ईंट से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजन युवक को लेकर अस्पताल भागे, जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।