गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एयरपोर्ट के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से 5 यात्री घायल
गया एयरपोर्ट के समीप बोधगया से गया की ओर आ रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में ऑटो में बैठे 5 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि सभी की स्थिति सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।