महोली: ननसोहिया में खेत में गई महिला को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Maholi, Sitapur | May 25, 2026 जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के ननसोहिया गांव में खेत में गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया इसके बाद बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई महिला की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस तहकीकात में जुटी है।