सिराथू: सैनी में थाना समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी ने सुनी लोगों की शिकायतें
थाना समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को थाना सैनी पहुंचे क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने थाने में आए हुए लोगों की शिकायतों को सुना है।क्षेत्राधिकारी ने लोगों की शिकायत सुनते हुए संबंधित लेखपाल और पुलिस को मामले को सुपुर्द करते हुए समय पर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।