पन्नूगंज के रामगढ़ बाजार में हुई हत्या के मामले में बुधवार सुबह दस बजे घटनास्थल का एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने दौरा किया, उन्होंने बताया कि मृतक आसपास के लोगों से मांग करके अपनी जीविका चलता था और फुटपाथ पर रहता था उसके गले पर निशान है पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया यह काम नशेबाजों का लगता है जिन्होंने विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी है,जल्द ही खुलासा होगा।