बरेली: बरेली पुलिस ने मेडिकल संचालक की हत्या का खुलासा किया, 2 आरोपी गिरफ्तार
बरेली के थाना भुता पुलिस ने तीन महीने पुराने मेडिकल स्टोर संचालक परमजीत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, दो बाइक, एक बुलेरो कार, मृतक की अंगूठी और अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 21 फरवरी 2026 को 24 वर्षीय परमजीत मेडिकल स्टोर जाने की बात कहकर घर से निकला