सदर: इंदिरा नगर में स्कूटी वारंटी के बावजूद चार्जर रिपेयर न होने पर एक युवक हीरो के शोरूम के बाहर धरने पर बैठा
Sadar, Lucknow | Apr 12, 2026 आज रविवार की दोपहर 12:30 बजे लगभग देखने को आया कि इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत एक हीरो शोरूम के बाहर एक युवक धरने पर बैठ गया। युवक का कहना था कि उसने एक स्कूटी खरीदी थी और उसका चार्जर खराब हो गया और वह वारंटी में है। लेकिन हीरो के कर्मचारियों द्वारा उसको बदला नहीं जा रहा और प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर वह धरने पर बैठ गया।