गोरखपुर: जलभराव पर तुरंत एक्शन लेगा नगर निगम, व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर शुरू की, फोटो भेजते ही पहुंचेगी टीम
बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को तुरंत राहत दिलाने के लिए नगर निगम गोरखपुर ने टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था लागू की है।अब किसी भी इलाके में सड़क, गली या चौराहे पर पानी भरने की सूचना देने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।वे सिर्फ जलभराव की फोटो और लाइव लोकेशन नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर 8810709390 पर भेजेंगे।