चंडी: चण्डी नगर पंचायत में ₹1.75 करोड़ से विकसित होगी आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था
Chandi, Nalanda | Jul 10, 2026 नगर पंचायत चण्डी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए करीब ₹1.75 करोड़ की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से 5 टन प्रतिदिन क्षमता वाली मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) स्थापित की जाएगी, जहां सूखे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण व पुनर्चक्रण होगा।