उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने सोमवार सुबह अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टेकारी सेंट्रल एरिया में चल रहे सिवरेज कार्य, उदियापोल बस स्टैंड के पीछे का क्षेत्र, रेलवे ब्रिज और रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उदियापोल क्षेत्र में मूत्रालय के पास खड़े ठेले को मौके पर हटवाया गया। रेलवे ब्रिज के दोनों छोर पर बढ़ी हुई झाड़ियों की सफाई, रंग-रोगन और क्षेत्र को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन के सामने सड़क किनारे खड़े ठेलों को भी हटवाया गया।
महापौर ने अधिकारियों को सिवरेज कार्य जल्द पूरा करने, निर्माण के बाद सड़क को व्यवस्थित करने और अनुपयोगी सामान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में सफाई, रोशनी, अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्था पर नियमित निरीक्षण करने की बात कही।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि निरीक्षण को औपचारिक नहीं समझा जाए और मौके पर दिए गए निर्देशों की तत्काल पालना सुनिश्चित की जाए।
#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Udaipur #UdaipurNews #UdaipurLatestNews #UdaipurBreakingNews #UdaipurNagarNigam #UdaipurMunicipalCorporation #ParasSinghvi #UdaipurMayor #UdaipurCity #UdaipurNewsToday #RajasthanNews #RajasthanBreakingNews #UdaipurDevelopment #UdaipurCleanliness #UdaipurEncroachment #EncroachmentRemoval #UdaipurBeautification #UdaipurSewerage #UdaipurUpdate #UdaipurLocalNews #UdaipurCityNews #MayorAction #NagarNigam #UdaipurAdministration #UdaipurCivicNews #UdaipurRajasthan #LatestUdaipurNews #PalPalNews
Girwa, Udaipur | Sep 28, 2026