शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस की अनूठी पहल: अब थाने नहीं, आपके द्वार आएगी पुलिस
शाहजहाँपुर: जनशिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिले में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। अब फरियादियों को थाने या पुलिस दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि पुलिस खुद उनके घर जाकर समस्याओं का समाधान करेगी। इस अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को प्रतिदिन कम से कम 01 और थाना प्रभारियों को 02 स्