अमरिया: महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जांचने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने बृहस्पतिवार को 12 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी, दवा वितरण,महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, सामान्य वार्ड, कार्यालय और सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के बाद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं।