कैराना: भारसी गांव में मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी ऋषिपाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत 30 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे उसका पुत्र सत्यम अपनी बाइक पर घर आ रहा था। आरोप है कि वीरेंद्र, दिनेश व आशु ने उसके पुत्र को रोक लिया और उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट की, जिस कारण वह घायल हो गया। घटना के दौरान उसका पुत्र अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भागा।