पूर्णिया पूर्व: जन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
Purnea East, Purnia | May 2, 2026
जिला पदाधिकारी पुर्णिया की अध्यक्षता में जन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित की गई। आपको बता दें कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत वारा "सहयोग शिविर" का आयोजन होगा। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा उसके निकट चिन्हित सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा।