सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर, PMCH पटना रेफर
अरवल जिला के रामपुर चौराहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय रंजीत कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोरख पासवान के पुत्र रंजीत कुमार पासवान बाजार से अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल रंजीत कुमार पासवान को तत्काल सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर कर दिया।
फिलहाल रंजीत कुमार पासवान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
Arwal, Arwal | Sep 24, 2026