कर्वी: राजकीय जिला पुस्तकालय चित्रकूट से तैयारी कर युवक समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 2:00 बजे केंद्र प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि राजकीय पुस्तकालय से तैयारी कर छात्र दिवाकर का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी है। पुस्तकालय सुबह 8 से शाम 8 बजे तक खुलता है और यहां एसी, वाईफाई व निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध है।