टनकुप्पा: बरसौना गांव में जैविक खेती को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण, जैविक खेती पर बल।
Tan Kuppa, Gaya | Jan 30, 2024 बरसौना गांव में जैविक खेती को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जैविक खेती से किसानों को मिलने वाले फायदे, जैविक कंपोस्ट बनाने आदि की जानकारी दी गई। ट्रेनिंग दे रहे वेंकटेश कुमार ने कहा कि किसानों को जैविक खेती करना चाहिए। जैविक खेती से खेत की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। कार्यक्रम का आयोजन व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया के बैनर तले किया गया।