टनकुप्पा: प्रखंड के बहसापीपरा पंचायत की देवचंद पीपरा मुख्य सड़क पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार पति की मौके पर मौत,पत्नी घायल
Tan Kuppa, Gaya | Jan 29, 2024 प्रखंड के देवचंद पीपरा मुख्य सड़क पास सड़क दुर्घटना में एक सवार की घटनास्थल पर हुई मौत।मृतक की पहचान मोहनपुर प्रखंड के मानिकचक गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार पिता रामप्यारे यादव के रुप मे हुई है।मृतक बाइक पर पत्नी सुषमा देवी को बीए की परीक्षा दिलाने गया जा रहा था। बीच रास्ते शिफ्ट डीजायर कार की चपेट में आ गय। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।