सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 26/26 अपहरण के मामले में अभियुक्त अपहृत किशोरी के साथ सूरजगढ़ा थाना में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ. पुलिस ने मामले में मानुचक गांव के रहने वाले मदन पासवान के पुत्र करण कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 1:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. किशोरी को भी बयान दर्ज कराने लखीसराय कोर्ट ले जाया गया.