श्रीडूंगरगढ़: जेसलसर गांव में रेलवे द्वारा रास्ता बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध, मार्ग खोलने की मांग
जैसलसर गांव में रेलवे द्वारा ट्रैक के समानांतर चलने वाले मार्ग को लोहे के पोल लगाकर बंद किए जाने के विरोध में रविवार सुबह ग्रामीण एकत्र होकर प्रदर्शन पर उतर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे ने रात के अंधेरे में मार्ग बंद कर दिया, जिससे जैसलसर, सातलेरा, तोलियासर और बिग्गा गांवों के बीच आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे सुरक्षा, ट्रैक विस्त