होली के त्यौहार के मद्देनजर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सटई रोड एवं सागर रोड पर बिक रही अवैध शराब पर कार्यवाही की और लगभग 6 हजार रुपये की शराब पकड़ी है। इस मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने आज 14 मार्च शाम 5:00 बजे दी है।