अरवल: डीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Arwal, Arwal | May 16, 2026 आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी ने सोनवर्षा पंचायत अंतर्गत मुस्लिम टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई, उपस्थिति पंजी एवं केंद्र संचालन की व्यवस्थाओं की जांच की गई।