हाथरस: UP पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर रुकने को मजबूर, नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाएं दिखीं लाचार
जनपद हाथरस में UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने दूसरे प्रदेश व अन्य शहरों से हाथरस आए अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर ठहरने के लिए मजबूर दिखाई दिए। अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था में नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय दिखाई दिया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया गया।