सहारनपुर: घंटाघर बिजली घर पर AAP कार्यकर्ताओं ने महंगी दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन
सहारनपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट, अघोषित कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।