बेरो: 38 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित, बाजार में देसी फ्रिज और नींबू की मांग बढ़ी
Bero, Ranchi | Apr 27, 2026 बेड़ो: प्रखंड में 38 डिग्री तापमान और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बाजार में घड़ा, सुराही व नींबू की मांग बढ़ी है। डिहाइड्रेशन व लू के मरीज बढ़ रहे हैं। दोपहर में स्कूल छुट्टी होने से बच्चों को धूप में लौटना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ी है।