कैराना: कैराना तहसील में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 37 में से तीन का निस्तारण किया
Kairana, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार को कैराना तहसील में डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जहां अवैध कब्जे आदि से संबंधित कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।