मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में नाले में मिला लापता किशोर का शव, परिजनों ने किया हंगामा और पुलिस पर लगाए आरोप
Meerut, Meerut | Jun 19, 2026 मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र के जाहिदपुर गांव में गुरुवार को नाले में 15 साल के किशोर अब्दुल समद की लाश मिली। अब्दुल 15 जून की रात से लापता था। 2 दिन बाद 18 जून को उसकी लाश नाले में मिली। ऐसे में घरवालों ने बेटे की हत्या कर लाश को नाले में बहाने का आरोप लगाया। घरवालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर हंगामा किया और बेटे के लिए न्याय की मांग की है।