गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में हॉस्टल से लेकर बिजली–पानी तक की मांग को लेकर ANMMCH में जूनियर डॉक्टरों ने OPD किया ठप्प
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार की दोपहर 3 बजे तक ओपीडी सेवा को पूरी तरह ठप्प रखा।जिसके कारण अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हो रही है।जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि हॉस्टल,सड़क,स्वच्छता, मेस,पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी है।