राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के तद्भावधान में शुक्रवार सुबह 11 बजे तिजारा ब्लॉक में RPSC परीक्षा 2023 में चयनित अजीत सिंह और केशव यादव का सम्मान किया गया।यह सम्मान समारोह उनके निवास स्थान पर आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने कहा की अजीत सिंह और केशव यादव की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।