सुनेल कस्बे में रविवार व सोमवार की रात्रि में आठवां विशाल झंडा सम्मेलन भक्ति व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सोमवार शाम शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों और दूर-दराज के गांवों से आई करीब 212 झंडा मंडलियों ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पूरे नगर में शाम ढलते ही देर रात तक मेले जैसा दृश्य बना रहा।