चकिया: चकिया तहसील लिफ्ट कैनाल की बिजली चकिया पावर हाउस से जोड़ने की मांग, किसान विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन
चकिया तहसील में किसान विकास मंच ने बुधवार दोपहर 03 बजे नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल की बिजली समस्या के समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं ने लिफ्ट कैनाल की बिजली चंदौली के बजाय चकिया पावर हाउस से जोड़ने, खराब मोटर पंपों की मरम्मत तथा तटबंधों की सफाई कराने की मांग उठाई। विद्युत विभाग ने सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।