भोगांव: ग्राम पडोरा में कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाव चौपाल का आयोजन किया
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष जागीर मोनू यादव जी की अध्यक्षता में ग्राम पडोरा में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी पूरन सिंह व नज़र सिंह यादव जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ जी रहे।