कैराना: कैराना में दो दुकानों में चोरी की घटनाओं में पुलिस ने हरियाणा के दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
कैराना नगर में सर्राफा बाजार में मई माह में दुकान का शटर उखाड़कर सामान चोरी किया गया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। इसके अलावा इसी माह तितरवाड़ा चुंगी के निकट स्थित दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई थी। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए थे। दोनों घटनाओं में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।