कानपुर: जेल में बंद चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे की हालत बिगड़ी, उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
फर्जी रेप केस में फंसा कर रंगदारी मांगने के मामले में 8 माह से जेल में बंद चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे की हालत बिगड़ गई।जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।जेल प्रशासन सोमवार रात 10बजे बताया अखिलेश दुबे को सांस लेने में तकलीफ,लो ब्लड प्रेशर व हार्ट में दिक्कत की समस्या बताई गई,जिसका इलाज जारी है।