भादरा: भादरा में मुस्लिम समाज ने गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का त्योहार
भादरा में मुस्लिम समाज ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन, खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी गई। विभिन्न समाजों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी। नमाज के बाद युवाओं ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व गौसंरक्षण की मांग उठाई।