संधोल: सीएम के 25 जनवरी के धर्मपुर दौरे को लेकर संधोल वासियों ने एसडीएम कार्यालय खुलने की उम्मीद जताई
Sandhol, Mandi | Jan 23, 2024 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 जनवरी को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। जिसको लेकर संधोल वासियों में एसडीएम कार्यालय खुलने की उम्मीद जगी है। इस संदर्भ में शक्ति स्वयंसेवी संस्था संधोल की प्रधान निशा देवी सहित अन्य सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह मांग काफी लंबे समय से की जा रही है और अब पूरी होने की उम्मीद है।