संधोल: धर्मपुर की सरसकान पंचायत में बाघों के हमले में घायल बारहसिंगा ने तोड़ा दम
Sandhol, Mandi | Jan 22, 2024 संधोल। बाघों के हमले में घायल बारहसिंगा ने दम तोड़ दिया है। इसे बचाने के लिए वन विभाग, पशुपालन और स्थानीय पंचायत ने भरसक कोशिश की। उपमंडल धर्मपुर की सरसकान पंचायत में बाघों के झुंड ने एक बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाने के बाद बाघ भाग गए। बारहसिंगा को बुरी तरह ज़ख्मी देखकर पंचायत प्रधान उमेश ठाकुर आवश्यक मदद पहुंचाने की अपील की। लेकिन प्रयास रंग नही लाए।