वसंत विहार: सरोजिनी नगर: क्राइम पेट्रोल देख ऑफिस से लाखों की चोरी, पहचान छुपाने को पहना कैप, दस्ताने और गमछा
सरोजिनी नगर थाना की पुलिस टीम ने एक ट्रस्ट के ऑफिस में हुई लाखों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 23.50 लाख कैश बरामद किया गया। अलमारी के लॉक को काटने में इस्तेमाल होने वाला कटर भी जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार और राजेश कुमार के रूप में हुई है।