गिरिडीह: भाजपा स्थापना दिवस पर बैठक, झंडा अभियान तेज; कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को 3 बजे तक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच ने किया।