घोसी: घोसी पुलिस ने गोड़सर गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोड़सर गांव से घोसी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर घोसी थाने में एक चोरी करने के प्रयास का मामला दर्ज है। घोसी पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोड़सर गांव का रहने वाला दिपक दास को गिरफ्तार किया गया जिसके ऊपर घोसी थाने में एक दिन पूर्व एक चोरी करने के प्रयास का मामला दर्ज है।