पटना ग्रामीण: 10 सर्कुलर रोड में RJD नेता रीत लाल यादव ने कहा,RJD सुप्रीमो चाहते हैं कि वह पाटलिपुत्रा से चुनाव जीते
राजद नेता रीतलाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुवार को पाटलिपुत्रा लोकसभा सीट को लेकर अपना बयान दिया है। मौके पर उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि वह पाटलिपुत्रा से चुनाव जीते। इस दौरान उन्होंने सीट शेयरिंग के मामले पर कहा कि महागठबंधन में जल्द ही सीट शेयरिंग हो जाएगा।