पटना ग्रामीण: जदयू और बीजेपी कार्यालय को घेर कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई हाथापाई
नई शिक्षा नीति को लेकर पटना के छात्र-छात्राएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को छात्रों ने जदयू और बीजेपी कार्यालय को घेर जमकर बवाल काटा। जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच पहले तो जमकर बहस हुई उसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाई भी हो गई।