मांझी: घोरहट मठिया गांव में बंद दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी , पुलिस जांच में जुटी
Manjhi, Saran | Jul 12, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव में बंद पड़े दो घरों को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पड़ोस की महिलाओं ने दोनों घरों का ताला टूटा देखकर शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।