फुलवरिया: रसोई घर में निकला कोबरा सांप, मची अफरा-तफरी, घंटो मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को डिब्बे में किया बंद।
प्रखंड के फुलवरिया गांव में एक घर की रसोईघर में अचानक कोबरा सांप निकलने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना सुरेश साह के घर की है. जहां रसोई घर में काम करने गई महिलाओं की नजर अचानक एक विशालकाय कोबरा पर पड़ी. सांप फुफकार मार रहा था. जिसे देख महिलाएं बुरी तरह घबरा गईं और शोर मचाते हुए घर से बाहर भागीं. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके